सालासर वाले ने कमाल कर दिया

सौरभ मधुकर
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

सालासर वाले ने कमाल कर दिया,

जो भी आया दर पे मालामाल कर दिया।

मेंहदीपुर वाले ने कमाल कर दिया,

जो भी आया दर पे मालामाल कर दिया॥

दानियो में दानी मेरा सालासर वाला,

बड़ा दिलदाार सारे जग का रखवाला।

सुन करके अर्जी सबका काम कर दिया,

जो भी आया दर पे मालामाल कर दिया॥

सालासर वाले ने कमाल कर दिया,

जो भी आया दर पे मालामाल कर दिया॥

दीनो को सहारा देके सुख बरसाता,

जिसका न कोई उसे गले से लगाता।

भगतों का पूरा हर काम कर दिया,

जो भी आया दर पे मालामाल कर दिया॥

सालासर वाले ने कमाल कर दिया,

जो भी आया दर पे मालामाल कर दिया।

मान सम्मान दे, भरे भंडारे,

सालासर बाबा सबकी बिगड़ी सँवारे।

दुष्टो का तो हाल ही बेहाल कर दिया,

जो भी आया दर पे मालामाल कर दिया॥

सालासर वाले ने कमाल कर दिया,

जो भी आया दर पे मालामाल कर दिया।

संपर्क - +919830608619

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।