मेरे कहना पे टोना कर गयी गवालिन मस्तानी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे कहना पे टोना कर गयी, गवालिन मस्तानी |

गवालिन मस्तानी, गवालिन दीवानी ||

चटक मटक को मेरो कहना, लागे प्यारो प्यारो |

रूप सोलोनो, मेरे कुंवर को, जग को दे उज्यारो |

मेरे कहना के पीछे पड़ गयी, गवालिन मस्तानी ||

नयी गुजरिया मेरे घर मे, जाने कहाँ से आ गयी |

नज़र घूर के ऐसो देखो, कहना को नज़र लगा गयी |

जाने कहा से आ कर मर गयी, गवालिन मस्तानी ||

आओ सखियो मेरे लाल की, कोई नज़र उतारो |

गवालिन ने आये के मेरे लाल पे, ऐसो जादू डारो |

मेरे कहना पे नीयत धर गयी, गवालिन मस्तानी ||

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।