भजन बिना बावरे तूने हीरा जन्म गवाया

मीरा बाई
श्री कृष्ण भजन विविध भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भजन बिना बावरे, तूने हीरा जन्म गवाया |

मान करे तू अपने बल पर, जो है डलती छाया |

मौज मे अपनी डूबने वाले, ध्यान ना उसका आया ||

घर घर गूंजे, तेरा नाम, मीरा के प्रभु, राधे के श्याम |

हरि राम राम राम, राधे श्याम श्याम श्याम ||

सर पे मेरे मौत खड़ी है, कैसी मुश्किल आन पड़ी है |

तुही बना दे बिगड़े काम, , मीरा के प्रभु, राधे के श्याम |

हरि राम राम राम, राधे श्याम श्याम श्याम ||

सब की तूने अरज सुनी है, मेरे लिए क्यूं देर करी है |

नाम ना तेरा हो बदनाम, मीरा के प्रभु, राधे के श्याम |

हरि राम राम राम, राधे श्याम श्याम श्याम ||

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।