बजरंगबली मेरी नाव चली करुना कर पार लगा देना

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना |

हे महावीरा हर लो पीरा, सत्माराग मोहे दिखा देना ||

दुखों के बादल गिर आयें, लहरों मे हम डूबे जाएँ |

हनुमत लाला, तू ही रखवाला, दीनो को आज बचा लेना ||

सुख देवनहारा नाम तेरा, पग पग पर सहारा नाम तेरा |

भव भयहारी, हे हितकारी, कष्टों से आज छुड़ा देना ||

हे अमरदेव, हे बलवंता, तुझे पूजे मुनिवर सब संता |

संकट हारना लागे शरणा, श्री राम से मोहे मिला देना ||

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।