आज भगवन गरीबों के घर आयेंगे

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

आज भगवन गरीबों के घर आयेंगे |

जितने खाली हैं दामन वो भर जायेंगे ||

फूल कलियों से घर को सजाउंगी मैं,

तुलसी आँगन मे अपने लगाउंगी मैं,

मेरी बगिया के सब फूल खिल जायेंगे |

सोचा था के कभी शुभ घडी आएगी,

प्यारे सतगुर की झलकी तो मिल जाएगी,

दुःख सारी उमरिया के कट जायेंगे |

प्यार से उनको पास बिठाउंगी मैं,

अपने दिल वाला दुखड़ा सुनाउगी मैं,

दुःख सारी उमरिया के कट जायेंगे |

मुझ को अपने ही पास बुलायेगे वो,

प्यार से चरणों मे लगांगे वो,

मुझ को भव से पार कर जायेंगे |

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।