राम भजो आराम तजो

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

राम भजो आराम तजो ।

राम ही शक्ति उपासना,

राम ही शान्ति साधना ।

राम ही कार्य प्रेरणा,

राम ही योग और धारणा ।

राम ही लक्ष्य है लक्ष्मण का,

हनुमान जी के प्राण हैं ॥

राम सिया राम बोलो, राम सिया राम ।

जय रधुनन्दन, जय सिया राम ।

जानकी वलभ, राजा राम ।

दशरथ नंदन राजा राम ।

कौशल चन्द्र जय श्री राम ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।