तेरे दुःख दूर करेंगे राम

पारंपरिक
श्री राम भजन विविध भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

दूसरो का दुखड़ा दूर करने वाले, तेरे दुःख दूर करेंगे राम ।

किये जा तू जग में भलाई का काम, तेरे दुःख दूर करेंगे राम ।

पोंछ ले तू अपने आंसू तमाम, तेरे दुःख दूर करेंगे राम ॥

सच का है पथ ले धर्म का मार्ग, संभल संभल चलना प्राणी ।

पग पग पर है यहाँ रे कसौटी, कदम कदम पर कुर्बानी ।

मगर तू डावा डोल ना होना, तेरी सब पीर हारेंगे राम ॥

क्या तुने पाया, क्या तुने खोया, क्या तेरा लाभ है क्या हानि ।

इस का हिसाब करेगा वो इश्वर क्यूँ तू फिकर करे रे प्राणी ।

तू बस अपना काम किए जा, तेरा भण्डार भरेंगे राम ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।