बजरंगबली तेरा हम दर्श अगर पाएं

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बजरंगबली तेरा हम दर्श अगर पाएं ।

हे राम भक्त तेरे चरणों में लिपट जाए ॥

अनजनी के लाल जग में तेरी महिमा में भारी है ।

हे पवन पुत्र तुम तो शंकर अवतारी है ।

बिन देखे तेरी सूरत अब चैन नहीं आए ॥

सूरज ने निगल कर के, बजरंगी कहलाए ।

लंका को जला कर के सीता की खबर लाए ।

लक्षमण को बचाने को पर्वत ही उठा लाए ॥

मोतियन की माला को जब तोड़ तोड़ डाले ।

बातों ही बातों में सीने को फाड़ डाले ।

विभिक्षण ने देखा सिया राम नज़र आए ॥

ओसाला सरवाले तेरा गुण गान करे ।

ऐसा वरदान देवो, घर घर तेरा नाम करे ।

दो शक्ति हमे बाबा तेरी सेवा कर पाए ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।