मंगलकारी शिव का नाम

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

मंगलकारी शिव का नाम ।

चरण हैं शिव के सुख का धाम ॥

पात पात में वो घाट में, फैली उनकी माया ।

जिस के मन में वो बस जाए, मंदिर बनती काया ।

जिस पर शिव जी कृपा करते, बनते काम तमाम ॥

वो ही जगत का करता धर्ता, वो ही जग के सवामी ।

भक्त जनों के मन की जाने, वो ही अन्तर्यामी ।

उनकी शरण में जा के मनवा, पाता है विश्राम ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।