मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान तुम्हारे चरणों मे

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान तुम्हारे चरणों मे |

यह विनती है पल पल छिन छिन, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे ||

चाहे वैरी सब संसार बने, चाहे जीवन मुझ पर भर बने |

चाहे मौत गले का हार बने, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे ||

चाहे अग्नि मे मुझे जलना हो, चाहे कांटो पे मुझे चलना हो |

चाहे छोड़ के देश निकलना हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे ||

चाहे संकट ने मुझे घेरा हो, चाहे चारों और अंधेरा हो |

पर मन नहीं डगमग मेरा हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे ||

जिव्हा पर तेरा नाम रहे, तेरा ध्यान सुबह और श्याम रहे |

तेरी याद मे आठों याम रहे, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे ||

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।