मन में राम बसा ले

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

जनम सफल होगा रे बन्दे, मन में राम बसा ले।

जय राम राम के मोती को, साँसों की माला बना ले॥

राम पतितपावन करुनाकर और सदा सुखदाता।

सरस सुहावन, अति मनभावन, राम से प्रीत लगाले॥

मोह माया है झूठा बंधन, त्याग उसे तू प्राणी।

राम नाम की ज्योत जला कर, अपना भाग्य जगा ले॥

राम भजन में डूब के अपनी, निर्मल कर ले काया।

राम नाम से प्रीत लगा कर जीवन पार लगा ले॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।