मारने वाला है भगवान बचाने वाला है भगवान

पारंपरिक
विष्णु भगवान भजन विष्णु भजन vishnu
॥ पावन पाठ ॥

श्रद्धा रखो जगत के लोगो, अपने दीनानाथ में।

लाभ हानि जीवन और मृत्यु, सब कुछ उस के हाथ में॥

मारने वाला है भगवान, बचाने वाला है भगवान।

बाल ना बांका होता उसका, जिसका रक्षक दयानिधान ॥

त्याग दो रे भाई फल की आशा, स्वार्थ बिना प्रीत जोड़ो।

कल क्या होगा इस की चिंता, जगत पिता पर छोड़ो।

क्या होनी है क्या अनहोनी, सब का उसको ज्ञान॥

जल थल अगन आकाश पवन पर केवल उसकी सत्ता।

प्रभु इच्छा बिना यहाँ पर हिल ना सके एक पत्ता।

उसी का सौदा यहाँ पे होता, उस की शक्ति महान॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।