इस दुनिया मे रहकर

-स्वामी सदानन्द जोधपुर
विष्णु भगवान भजन विष्णु भजन vishnu
॥ पावन पाठ ॥

इस दुनियां मे रहकर,बेशक तु सब कुछ कर,

पर पाप कर्म ना कर,उस परमेश्वर से डर,

तु पाप कमाएगा,पापी बन जाएगा,

पङे नरक की कुण्ड,रो कर पछताएगा,

जीवन नैया एक दिन,डूबेगी बीच भंवर••

सेवक बन सतगुरू का,तज दे तु बुराई को,

हरी नाम सुमिरले तु,कर नेक कमाई को,

जीवन को महान बना,कि दुनियां झुकाए सर••

जैसा जो कर्म करे,वैसा ही मिलेगा फल,

जरा सोच ले तु मन मे,मिले आज नही तो कल,

जनम लिया जग मे,जाएगा एक दिन मर••

कहे सदानन्द स्वामी,प्रभु अर्ज सुणै मेरी,

भव पार करो नैया,अब मत कर ना देरी,

आए जो शरण तेरी,हो गये वो जग मे अमर••

रचनाकार:-स्वामी सदानन्द जोधपुर

M.9460282429

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।