ईस जग मे मानव तन

-स्वामी सदानन्द जोधपुर
विष्णु भगवान भजन विष्णु भजन vishnu
॥ पावन पाठ ॥

इस जग मे मानव तन,मुश्किल से मिलता है।

हरी का तु भजन करले,ये समय निकलता है।

मानव तन हीरा है,गफ़लत मे मत खोना।

बिन भजन के ओ प्राणी,रह जाएगा रोना।

इस तन का भरोसा क्या,हर पल ये बदलता है•

छल कपट द्वेष निन्दा,चोरी जो करते है।

ये समझलो वो बन्दे,जीते ना मरते है।

अपने हाथो विष का,वो प्याला पीता है•

विरथा जीवन उनका,जो शुभ कर्म नही करते।

खाने पीने मे तो,पशु भी पेट भरते।

पापी प्राणी जग मे,बिन आग के जलता है •

सदानन्द कहता,जीवन को सफल करलो।

गुरू चरणो मे रहकर,हरि सुमिरन करलो।

हरि दर्शन करने को,दिल ये मचलता है•

लेखक:-स्वामी सदानन्द जोधपुर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।