आ जाओ भोले बाबा

पारंपरिक
श्री गणेश भजन शिव भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

आ जाओ भोले बाबा मेरे मकान मे ।

तेरा डम डम डमरू बाजे सारे जहान मे ॥

(१) सुन डमरू की आवाज को गणपति जी आ गये ।

सुन रिद्धि भी आयी है मेरे मकान मे ।

तेरा डम डम डमरू बाजे सारे जहान मे ॥

(२) सुन डमरू की आवाज को विष्णु जी आ गए ।

सुन लक्ष्मी भी आयी है मेरे मकान मे ।

तेरा डम डम डमरू बाजे सारे जहान मे ॥

(३) सुन डमरू की आवाज को ब्रम्हा जी आ गए ।

सुन ब्रम्हाणी आयी है मेरे मकान मे ।

तेरा डम डम डमरू बाजे सारे जहान मे ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।