शिर्डी के साईं बाबा बिगड़ी मेरी बनाना

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

शिर्डी के साईं बाबा बिगड़ी मेरी बनाना |

तेरे दर पे आ गया है, तेरा यह इक दीवाना ||

किसी ने कहा तू है देवो का राजा,

किसी ने कहा बाबा मेरे पास आजा |

किसी का तू भोला, किसी का कहना,

सब के तू दिल का सहारा बने |

तेरी रहमतो से ही है चलता सारा ज़माना ||

सभी पे कृपा करना, सदा कष्टों को हारना,

तेरा दामन न छूटे, चाहे यह दुनिया रूठे,

भाबुती ले जो तेरी, ख़ुशी से दामन भरना,

सभी को गले लगाना, सच्चा रास्ता दिखलाना,

सच्चाई ऐसी दौलत है, कभी जो कम नहीं होती,

मुसीबत लाख आ जाए, जीत सच्चाई की होती,

साईं की जो महिमा है गाते, श्रद्धा सबरी में डूब जाते,

उनका है यह ज़माना |

सब का है एक मालक, फिर से बताते जाना ||

तेरी रहमतो से बाबा सब को मिले सहारे,

हम पर भी दया करना, हम भी तो है तुम्हारे |

सिर पे जो हाथ रख दो, भर जाते हैं भंडारे,

भक्ति की दौलते दो, हो जाए वारे न्यारे |

तेरी शिर्डी में आना है, हमें भी दर्शन पाना है |

तेरी नगरी को देखेंगे, तेरा गुणगान गाना है ||

तेरा बछडा कमल दीवाना, शशि विजय गाते हैं तराना, सब को सुनायेंगे |

दिल तो मेरा यह चाहे चरणों में हो ठिकाना ||

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।