दुनिया दीवानी है साई बाबा तेरी

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

भरममांड नायक पीरो का पीर शिरडी में आया बन के फ़कीर,

अजब कहानी है साई बाबा तेरी,

दुनिया दीवानी है साई बाबा तेरी,

राम नाम जप्ता कभी कहता वो अल्लाह हु अकबर,

इक जैसी रेहमत करता मेरा बाबा सभी पर,

शरण में जो आ जाये,होती मेहरबानी है साई बाबा तेरी,

अजब कहानी है साई बाबा तेरी,

दुनिया दीवानी है साई बाबा तेरी,

तेल के बिना ही तूने पानी से दीपक जलाये,

पीस के गेहू को रोग शिरडी जनो के मिटाये,

भगतो के दुःख हरना रीत ये पुराणी है साई बाबा तेरी,

अजब कहानी है साई बाबा तेरी,

दुनिया दीवानी है साई बाबा तेरी,

गा रही है दुनिया साई बाबा की रेहमत के किस्से,

हो रहे है देखो आज घर घर में साई के चर्चे

साहिल ने भी दिल से महिमा बखानी है साई बाबा तेरी,

अजब कहानी है साई बाबा तेरी,

दुनिया दीवानी है साई बाबा तेरी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।