सब काम राम जी के तुमने बनाये है

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

सब काम राम जी के तुमने बनाये है,

बाला जी तुमने सारे संकट मिटाये है,

सब काम राम जी के तुमने बनाये है,

सुग्रीव राम जी से तुमने ही थे मिलाये,

पाताल से तुम ही तो राम और लखन को लाये,

सागर पे पुल बनाये,लक्ष्मण के प्राण भी तो तुमने बचाये है,

सब काम राम जी के तुमने बनाये है,

लंका में सुध सिया की लेने को कौन जाता,

था कौन बिन तुम्हारे जो ये काम करके आता,

बलबुद्धि के विद्याता साई राम और लखन ने ये वचन सुनाये है,

सब काम राम जी के तुमने बनाये है,

पग पग पे राम तुमने विपदाओं से उभारे,

जग राम का ऋणी है ऋणी राम है तुम्हारे,

हे राम के दुलारे बल से सदा बलराम पाये है,

सब काम राम जी के तुमने बनाये है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।