मेरे हनुमान का तो काम ही निराला

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मेरे हनुमान का तो काम ही निराला है,

राम का दुलारा मैया अंजनी का लाला है,

मेरे हनुमान का तो काम ही निराला है,

लाल सिंधुर से बड़ा प्यारा लागे,

लाल चोले में मेरा बाबा न्यारा लागे,

मेरा बजरंगी राम नाम का मत वाला है,

राम का दुलारा मैया अंजनी का लाला है,

मंगल को जन्मे मंगल है करते,

बड़े बड़े भुत प्रेत भी हनुमत से डरते,

सारे भगतो का ये बजरंगी तो रखवाला है,

राम का दुलारा मैया अंजनी का लाला है,

दुखो को दूर करे सारे संकट को हरे,

जो भी आये दर पे झोली खुशियों से भरे,

सारे संकट को इस ने पल ही भर में टाला है,

राम का दुलारा मैया अंजनी का लाला है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।