आन मिलो मोहे राम

मन्ना डे
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

आन मिलो मोहे राम, राम मेरे ।

मन व्याकुल है, तन बेसुध है,

अँखिओं में आ गए प्राण ॥

तुम तो दुःख में छोड़ गए हो, तोड़ के हमसे नाता,

मेरे लिए रघुवीर तुम्ही हो पिता बंधू और माता ।

तुम ही नहीं तो मेरा जीवन आएगा किस काम ॥

आन मिलो मोहे राम, राम मेरे...

जिस पथ से तुम चले उसी के कण कण बने सितारे,

हमसे तो पत्थर अच्छे जो चूमे चरण तिहारे ।

हम ही एक अभागे जिनसे दूर रहे तुम राम ॥

आन मिलो मोहे राम, राम मेरे...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।