निश दिन जपु तेरा नाम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

निश दिन जपु तेरा नाम हे हे मेरे राम मेरे राम,

सुबह हो चाहे हो शाम,हे हे मेरे राम मेरे राम

प्रेम रस में मैं डूबा तेरी भक्ति में झूमा,

तेरे दर्शन को मैं प्रभु दर दर घुमा,

तेरी याद में कटे दिन रात,

हे हे मेरे राम मेरे राम

मैं हु बेसहारा है कोई न हमारा,

मेरे रोम रोम में तेरा नाम है पुकारा,

इक तेरे सिवा न कुछ काम,

हे हे मेरे राम मेरे राम

चले भक्तो की टोली खेले प्रेम की होली,

जय जय श्री राम की लगा के सब बोली ,

अब पगो को दिए बिन विराम,

हे हे मेरे राम मेरे राम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।