चुटकी भजाये हनुमान प्रभु का करे ध्यान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

चुटकी भजाये हनुमान प्रभु का करे ध्यान जमाई ले न पाये भगवान,

हनुमान तेरी जय हो बलवान तेरी जय हो पाया तूने प्रभु जी से ये समान,

भक्ति निराली शक्ति निराली संकटो से मुक्ति दिलाने वाली,

कहते भगवान् है वीर हनुमान है सीता माता कहे तू प्यारा बजरंग बलि,

तूने सीना चीर के सब को दिखाया सीता और राम जी का दर्शन कराया,

तेरी महिमा है सब से महान

चुटकी भजाये हनुमान प्रभु का करे ध्यान जमाई ले न पाये भगवान,

तू सोटे वाला अंजनी का लाला हाथो में पर्वत उठाने वाला,

सिंदूर माता ने थोड़ा लगाया तूने तो सिंदूरी कर ली काया,

तूने मन जीता सीता सती का,तूने प्यार पाया सीता पति का,

गाये वैरागी तेरे गुण गान,

चुटकी भजाये हनुमान प्रभु का करे ध्यान जमाई ले न पाये भगवान,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।