बाबा खोल मंदिर के द्वार दर्शन

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बाबा खोल मंदिर के द्वार दर्शन करने संगत आई,

सुन सुन महिमा तेरी अपार दर्शन करने संगत आई,

तू सुर वीर बल कारी तेरा नाम है मंगल कारी,

सुनले विनती तू इक बार दर्शन करने संगत आई,

बाबा खोल मंदिर के द्वार दर्शन करने संगत आई,

अंजनी के राज दुलारे हो पुरे मनोरथ सारे,

तेरा करते ही दीदार दर्शन करने संगत आई,

बाबा खोल मंदिर के द्वार दर्शन करने संगत आई,

तू पर उपकारी दाता तू सबका भाग्यविधायता,

मेरी बिगड़ी दो सवार दर्शन करने संगत आई,

बाबा खोल मंदिर के द्वार दर्शन करने संगत आई,

मेरी बिगड़ी बात बना दे मेरा सोया नसीब जगा दे,

बांटू सवा मणि परशाद दर्शन करने संगत आई,

बाबा खोल मंदिर के द्वार दर्शन करने संगत आई,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।