मैंने सुनि है चारो और महिमा तेरी साई राम

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

मैंने सुनि है चारो और महिमा तेरी साई राम,

दिल देता टूटे जोड़ महिमा तेरी साई राम,

मैंने सुनि है चारो और महिमा तेरी साई राम

क्या से ये क्या साई पल में बना दे,

बिगड़ी बना दे बिछोड़े मिला दे,

करता सभी पर गौर महिमा तेरी साई,

मैंने सुनि है चारो और महिमा तेरी साई राम

जिसका नहीं कोई साई उसका सहारा है,

भरदी है झोली तूने लाखो को तारा है,

सुख पाया दुःख दिया मोड़ महिमा तेरी साई राम,

मैंने सुनि है चारो और महिमा तेरी साई राम

हर कोई तुझको चाहे सब के करीब है,

दर तेरे आके बनता उसका नसीब है,

तेरे हाथो में सबकी डोर महिमा तेरी साई राम,

मैंने सुनि है चारो और महिमा तेरी साई राम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।