है बलशाली शक्तिशाली

पारंपरिक
महादेव भजन शनि देव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

शक्तिशाली विपदाहारी है बलशाली,

विपदाहारी है बलशाली विपदाहारी है बलशाली विपदाहारी,

शनि शरण में जो कोई आये संकट ना उसे कोई सताए,

देकर खुशियां सब की चिंता शनि मिटाने वाला,

है बलशाली शक्तिशाली...........

सौरमंडल से विचरित करते देव लोग में जाते,

ब्रह्मा विष्णु महाकाल सब गुण तेरे है गाते,

सूर्ये पुत्र छाया से उत्पन तेरा रूप निराला,

है बलशाली शक्तिशाली...........

न्यायादीश तुम तीन लोक के गीध पे चढ़ कर आओ,

और मनोहर छवि तुम्हारी भगतो को दिखलाओ,

बड़े बड़े ऋषिमुनियों का भी संकट इस ने टाला,

है बलशाली शक्तिशाली...........

मात्र थोड़ा सा तेल चढ़ाने से खुश हो जाते,

भूत प्रेत या किया कराया सब को मार भगाते,

ना कोई पाप किया हो जिसे उसको लिया संभाला,

है बलशाली शक्तिशाली...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।