हे राम भक्त आ जाओ मेरे सोये भाग जगाओ

पारंपरिक
हनुमान जी भजन कृष्ण भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

हे राम भक्त आ जाओ मेरे सोये भाग जगाओ,

मेरे बालाजी बजरंग बलि,

हम कब से तुम्हे भुलाते है,

तेरा ही ध्यान लगाते है,

आकर के दरश दिखो मेरे बिगड़े काम बनाओ,

मेरे बालाजी बजरंग बलि,

मतलब का ये जग सारा है,

तुम बिन ना कोई हमारा है,

हे पवन पुत्र आ जयो,

अब न ज्यादा तरसाओ,

मेरे बालाजी बजरंग बलि,

तेरा उत्सव आज मनाया है,

सूंदर दरबार सजाया है,

हे वीर धीर बलकारी,

आकर के सुध लो हमारी,

मेरे बालाजी बजरंग बलि,

तेरा राम कुमार गुणगान कर्रे,

और भीम सेन तेरा ध्यान धरे,

अब जल्दी से आ जाओ भगतो का मान बढ़ाओ,

मेरे बालाजी बजरंग बलि,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।