श्री राम की तू जपले रे माला मिलेंगे तुझे हनुमाना

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

श्री राम की तू जपले रे माला मिलेंगे तुझे हनुमाना,

राम के काज ये हर पल बनाये,

राम चरण रज हनुमत को भाये,

राम के नाम का पीते है प्याला,

श्री राम की जपले तू माला मिलेंगे तुझे हनुमाना

लांगा समुंदर और सिया सुधि लाये,

भुटटी ला लक्ष्मण की प्राण बचाये,

राम भक्त ये बड़ा मतवाला,

श्री राम की जपले तू माला मिलेंगे तुझे हनुमाना

रावण की लंका में आग लगाई ,

राम की महिमा तो सब को बताई,

भगतो के सांचे है प्रीत पाला,

मेरे राम की जपले तू माला मिलेंगे तुझे हनुमाना

कलयुग में चाहो जो भव पार जाना,

राम भगत हनुमान को रिझाना,

इन से न बढ़ कर है भगत निराला,

प्रभु राम की जपले तू माला मिलेंगे तुझे हनुमाना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।