कामना हृदय की सुना के देख् ले

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

कामना हृदय की सुना के देख् ले,

दुःख भंजन कष्ट हरेगे, गुण गा के देख् ले,

जीवन भर ख़ुशियाँ देंगे, शरण आके देख् ले,

दुःख भंजन कष्ट हरेगे, गुण गा देख् ले

बल बुधि विधा का, भंडार मिलेगा,

जीवन मैं हर पल सुख का, संसार मिलेगा,

निज़ सारे भक्तों का प्यारा हनुमान,

जाने इन बातों को दुनिया जहान,

चरणों में सिर यह, झुका के देख् ले,

दुःख भंजन कष्ट हरेगे, गुण गा के देख् ले,

कामना हृदय की सुना के देख् ले,

दुःख भंजन कष्ट हरेगे, गुण गा के देख् ले,

संकट से दूर करे, दिन दुखियों का संगी,

है महावीर विक्रम, बलधारी बजरंगी ,

करता जो वन्दन पवन पुत्र का, होता है जीवन सफल उसका

भक्ति मै आत्मा रामा के देख् ले

दुःख भंजन कष्ट हरेगे, गुण गा देख् ले

कामना हृदय की सुना के देख् ले,

दुःख भंजन कष्ट हरेगे, गुण गा के देख् ले,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।