हम गरीबों के श्याम तुम सहारे रहो

जय शंकर चौधरी
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम गरीबों के श्याम तुम सहारे रहो ।

हम तुम्हारे रहें तुम हमारे रहो ॥

तुमसे मिल के लगा कोई अपना मिला,

श्याम जीने का हमको बहाना मिला ।

प्यारे लगते हो श्याम प्यारे लगते रहो,

हम गरीबों के श्याम तुम सहारे रहो ॥

जान जाने से पहले दूर जाना नहीं,

खुद को भूलो हमें भुल जाना नहीं ।

हम गरीबों के श्याम तुम गुजारे रहो,

हम गरीबों के श्याम तुम सहारे रहो ॥

नाम ले ले के ये साँसे चलती रहे,

ज्योत दिल में तुम्हारी बस जलती रहे ।

मेरी अखियों के श्याम तुम तारे रहो,

हम गरीबों के श्याम तुम सहारे रहो ॥

हम गरीबों से इतना तो वादा करो,

तुम मिलो ना मिलो पर इरादा करो ।

दिल पे बनवारी तुम डेरा डाले रहो,

हम गरीबों के श्याम तुम सहारे रहो ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।