एक चमत्कार दिखला दो

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

एक चमत्कार दिखला दो ओ बाला जी,

मेरी बिगड़ी बात बना दो ओ बाला जी,

भूल हुई मुझसे जो मैंने आप का नाम भुलाया,

आप का नाम भुला के मैंने कष्ट बड़ा है पाया,

मेरे अवगुण दोश भुला दो मेरे बाला जी,

मेरी बिगड़ी बात बना दो बाला जी,

एक चमत्कार दिखला दो .......

तुलसी दास को राम लखन के दर्श कराने वाले,

भक्त जनों का कदम कदम पर साथ निभाने वाले,

मेरे सोये भाग जगा दो ओ बाला जी,

मेरी बिगड़ी बात बना दो बाला जी,

एक चमत्कार दिखला दो .......

रंक से राजा राजा से रणजीत बनाने वाले,

प्रेम कमल से श्री राम के गीत लिखाने वाले,

मुझे राम के दर्श करवादो ओ बाला जी,

मेरी बिगड़ी बात बना दो बाला जी,

एक चमत्कार दिखला दो .......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।