॥ पावन पाठ ॥
मैया का है ये जगराता,बजाओ भगतों तालियाँ
आई है शेरोंवाली माता,बजाओ भगतों तालियाँ
रात है ये जागरण की,मैया की सेवा की भजन की
किस्मत से मौका ये मिल पाता,बजाओ भगतों तालियाँ
सच्चे मन से सेवा कर लो,मैया से मुँह माँगा वर लो
जिसने जो भी माँगा मिल जाता,बजाओ भगतों तालियाँ
ऊँचे ऊँचे हाथ उठा लो,'मोहित' कर मैया को मना लो
मैया से है ग़र सच्चा नाता,बजाओ भगतों तालियाँ
Writer & Singer :- Mohit Sai (Ayodhya) 9044488816