हारे का है सहारा खाटू का श्याम हमारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारे का है सहारा खाटू का श्याम हमारा,

सारी ही दुनिया में गूंजे जय श्री श्याम,

सब गायेगे दोहरायेगे,

खाटू वाले का जय कारा,

जय जय बाबा श्याम सब से ऊंचा तेरा नाम,

यहाँ यहाँ दरबार लगे वह धरती अम्बर बन जाये,

जाने ये कैसी माया माया है तेरी,

तू बल है निर्बल का करता रखवाली है सब की,

उसको क्या डर है जिस पर छाया है तेरी,

जय जय कारा जय जय कारा,

श्याम तू देना साथ हमारा,

हारे का है सहारा खाटू का श्याम हमारा,

सारी ही दुनिया में गूंजे जय श्री श्याम,

बस तेरे आगे ही सिर झुकता है भगतो का और कही ये सिर झुके न कहे,

हाथो में ले निशान चले सौरव मधुकर तेरी और,

भक्तो का कारवा ये रुके न कभी,

जय जय कारा जय जय कारा,

श्याम तू देना साथ हमारा,

हारे का है सहारा खाटू का श्याम हमारा,

सारी ही दुनिया में गूंजे जय श्री श्याम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।