आ जाओ भोले बाबा मेरे मकान मे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shiv Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

ग्रह प्रवेश के समय गाए जाने वाला पॉपुलर भजन, जिसमें सभी देवों का आवाहन किया गया है।

आ जाओ भोले बाबा मेरे मकान मे,

तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान में ॥

सुन डमरू की आवाज, गणपति जी आ गये,

रिद्धि सिद्धि को लेकर के मेरे मकान मे,

तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान मे ॥

आ जाओ भोले बाबा मेरे मकान मे,

तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान में ॥

सुन डमरू की आवाज, कान्हा जी आ गए,

राधा माँ को लेकर के, मेरे मकान मे,

तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान मे ॥

आ जाओ भोले बाबा मेरे मकान मे,

तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान में ॥

सुन डमरू की आवाज,विष्णु जी आ गए,

लक्ष्मी माँ को लेकर के मेरे मकान मे,

तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान मे ॥

आ जाओ भोले बाबा मेरे मकान मे,

तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान में ॥

सुन डमरू की आवाज, ब्रम्हा जी आ गए,

माँ सरस्वती को लेकर, मेरे मकान मे,

तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान मे ॥

आ जाओ भोले बाबा मेरे मकान मे,

तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान में ॥

सुन डमरू की आवाज, श्री राम आ गए,

सीता माँ को लेकर के, मेरे मकान मे,

तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान मे ॥

आ जाओ भोले बाबा मेरे मकान मे,

तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान में ॥

आ जाओ भोले बाबा मेरे मकान मे,

तेरा डम डम डमरू बोले सारे जहान में॥

शिव चालीसा | लिङ्गाष्टकम् | शिव आरती | शिव भजन | शिव पंचाक्षर स्तोत्र | द्वादश ज्योतिर्लिंग मंत्र

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।