कहानी वैष्णो रानी की

सौरभ मधुकर
महादेव कथा दुर्गा भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

कहानी वैष्णो रानी की ...कहानी वैष्णो रानी की ...

कहानी वैष्णो रानी की ...कहानी वैष्णो रानी की ...

तीन पिंडी माँ शेरावाली , कथा भवानी की ,

कहानी वैष्णो रानी की ...कहानी वैष्णो रानी की ...

जम्मू कटरा में रहते, थे माँ के भक्त निराले ,

नाम श्रीधर था उनका, मन के थे भोले भाले ।

रात दिन सांझ सवेरे करते मईया की पूजा,

माँ की सेवा से बढ़कर और कोई काम ना दूजा ।

माता के चरणों में अर्पण...माँ के चरणों में अर्पण पूरी जिंदगानी की,

कहानी वैष्णो रानी की ...कहानी वैष्णो रानी की ॥

कन्या के रूप में माँ ने दिया श्रीधर को दर्शन,

करो भंडारा माँ का , दे आओ सबको निमंत्रण,

सुनी आज्ञा जो माँ की , कहा श्रीधर ने माँ से,

आयोजन भंडारे का करूंगा बोलो कहाँ से ।

मैं निर्धन , औकात नहीं भंडारा कराने की,

कहानी वैष्णो रानी की ...कहानी वैष्णो रानी की ॥

श्रीधर की लेने परीक्षा मन में ठाना भैरव ने,

साधू संतो की टोली चला लेकर वो संग में,

सुनले मायावी कन्या , न तेरी माया चलेगी,

हाथों से भैरवनाथ के आज तू बच ना सकेगी ।

चला पकड़ने कन्या को , उसने नादानी की,

कहानी वैष्णो रानी की ...कहानी वैष्णो रानी की ॥

वीर लांगुर-भैरव में छिड़ा संग्राम भारी,

एक महा-बलशाली , दूजा योगी तपधारी ।

क्रोध में भरकर वैष्णो माँ ने त्रिशूल चलाया,

एक ही क्षण में धड़ से शीश को काट गिराया ।

शीश भैरव का बोल पड़ा , जय जय माँ भवानी की ,

कहानी वैष्णो रानी की ...कहानी वैष्णो रानी की ॥

तेरी पूजा बिन भैरव मेरी पूजा है अधूरी,

तेरे दर्शन के बाद ही ये यात्रा होगी पूरी ।

तीन पिंडी रूपों में मैं यहाँ वास करुँगी,

सरस्वती काली लक्ष्मी संग में निवास करुँगी ।

सौरभ मधुकर अमर कथा ये माँ वरदानी की,

कहानी वैष्णो रानी की ...कहानी वैष्णो रानी की ॥

प्रस्तुतकर्ता - टी सीरीज (Tseries)

भजन गायक - सौरभ मधुकर

भजन रचयिता - मधुकर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।