शुरू हो रही है कृष्ण कहानी

पारंपरिक
श्री कृष्ण कथा कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

शुरू हो रही है कृष्ण कहानी

दरस दे रही है कृपा कर रही है मेरी राधा रानी

शुरू हो रही है कृष्ण कहानी

भक्त तेरे कृष्णा बन जाएं ,

सेवा करुणा भक्ति पाएं ,

बीच भंवर में डूब ना जाए, करो महरबानी

शुरू हो रही है कृष्ण कहानी

आओ विराजो कथा में भगवन ,

भटक ना जाए चंचल ये मन ,

डोरी मेरी हाथ में ले लो , बृज ठाकुरानी

शुरू हो रही है कृष्ण कहानी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।