राम जी के प्यारे एक काम कर दे

पारंपरिक
हनुमान जी मंत्र हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

राम जी के प्यारे एक काम कर दे,

सारी दुनिया में मेरा नाम करदे,

गल में सोने की इक चेन पड़ी हो,

कोठी के आगे इक कार खड़ी हो,

डॉलरों से मेरे भंडार भर दे,

सारी दुनिया में मेरा नाम करदे,

राम जी के प्यारे एक काम कर दे

बॉडी गाड़ आगे पीछे घूमे पांच सात,

मंत्री सलूट मारे मारे दिन रात,

मेरे हाथा देश की कमान कर दे,

सारी दुनिया में मेरा नाम करदे,

राम जी के प्यारे एक काम कर दे

नरसिंघ का काम ये जरूर करना,

दिल में मेरे न गरूर भरना,

रोम रोम में तू राम नाम भर दे,

सारी दुनिया में मेरा नाम करदे,

राम जी के प्यारे एक काम कर दे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।