ये मैया मेरी है, सबसे बोल देंगे हम

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन Bhajan Mata Rani Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

ये मैया मेरी है,

सबसे बोल देंगे हम,

तोड़ के दुनिया से नाता,

माँ तुमसे जोड़ लेंगे हम,

ये मैया मेरी हैं,

सबसे बोल देंगे हम ॥

तुम्हारा ही भरोसा है,

तुम्हारा ही सहारा है,

मेरी आँखो के आगे माँ,

बस तेरा ही नजारा है,

एक यही विनती है,

पास रखना मैया हरदम,

ये मैया मेरी हैं,

सबसे बोल देंगे हम ॥

जो कुछ भी पास है मेरे,

तुम्हारी है मेहरबानी,

तुम्हारी ही दया से माँ,

चले मेरा दानापानी,

मुझे भी अपना लो,

सफल हो जायेगा जनम,

ये मैया मेरी हैं,

सबसे बोल देंगे हम ॥

सभी है बेटे माँ तेरे,

हमें इकबार कह दे तू,

‘श्याम’ को लेकर गोदी में,

थोड़ा सा प्यार करले तू,

अगर माँ मिल जाये,

जमाना छोड़ देंगे हम,

ये मैया मेरी हैं,

सबसे बोल देंगे हम ॥

ये मैया मेरी है,

सबसे बोल देंगे हम,

तोड़ के दुनिया से नाता,

माँ तुमसे जोड़ लेंगे हम,

ये मैया मेरी हैं,

सबसे बोल देंगे हम ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।