वृन्दावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

वृन्दावन धाम अपार,

जपे जा राधे राधे,

राधे सब वेदन को सार,

जपे जा राधे राधे ।

जपे जा राधे राधे,

भजे जा राधे राधे,

राधा अलबेली सरकार,

जपे जा राधे राधे ॥

जो राधा राधा गावे,

वो प्रेम पदार्थ पावे ।

वाको है जाये बेडा पार,

जपे जा राधे राधे ॥

वृन्दावन धाम अपार,

जपे जा राधे राधे ।

वृन्दावन में राधे राधे,

यमुना तट पे, राधे राधे

जय राधे राधे, राधे राधे ।

वृन्दावन धाम अपार,

जपे जा राधे राधे,

राधा अलबेली सरकार,

जपे जा राधे राधे ॥

जो राधा राधा नाम ना होतो,

रसराज बिचारो रोतो ।

नहीं होतो कृष्ण अवतार,

जपे जा राधे राधे ॥

वृन्दावन धाम अपार,

जपे जा राधे राधे ।

बंसिवट पे राधे राधे,

श्री निधिबन जी में राधे राधे

जय राधे राधे, राधे राधे ।

वृन्दावन धाम अपार,

जपे जा राधे राधे,

राधा अलबेली सरकार,

जपे जा राधे राधे ॥

यह वृन्दावन की लीला,

मत जानो गुड़ को चीला ।

यामे ऋषि मुनि गए हार,

जपे जा राधे राधे ॥

वृन्दावन धाम अपार,

जपे जा राधे राधे ।

दान गली में राधे,

मान गली में राधे राधे

जय राधे राधे, राधे राधे ।

वृन्दावन धाम अपार,

जपे जा राधे राधे,

राधा अलबेली सरकार,

जपे जा राधे राधे ॥

तु वृन्दावन में आयो,

तैने राधा नाम ना गायो ।

तेरे जीवन को धिक्कार,

जपे जा राधे राधे ॥

वृन्दावन धाम अपार,

जपे जा राधे राधे ।

यह बज की अजब कहानी,

यहाँ घट घट राधा रानी ।

राधे ही कृष्ण मुरार,

जपे जा राधे राधे ॥

वृन्दावन धाम अपार,

जपे जा राधे राधे ।

वृन्दावन धाम अपार,

जपे जा राधे राधे,

राधे सब वेदन को सार,

जपे जा राधे राधे ।

जपे जा राधे राधे,

भजे जा राधे राधे,

राधा अलबेली सरकार,

जपे जा राधे राधे ॥

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।