वो लाल लंगोटे वाला, माता अंजनी का लाला

पारंपरिक
हनुमान जी भजन Bhajan Hanuman Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

वो लाल लंगोटे वाला,

माता अंजनी का लाला,

भक्तों के कष्ट मिटाए,

विपदा को दूर भगाए,

ऐसा तो सालासर वाला है,

भक्तो का रखवाला है ॥

सालासर में देखो,

भवन बना है भारी,

सोने और चांदी की,

चमक अनोखी न्यारी,

मंदिर की छटा निराली,

सुध बुध खो देने वाली,

मंदिर की छटा निराली,

सुध बुध खो देने वाली,

ऐसा तो सालासर वाला है,

भक्तो का रखवाला है ॥

सुन्दरकाण्ड करे जो,

हनुमत खुश हो जाए,

उन पर किरपा है जो,

हनुमान चालीसा गाये,

नित पाठ करे जो इनका,

ये ध्यान रखे है उनका,

नित पाठ करे जो इनका,

ये ध्यान रखे है उनका,

ऐसा तो सालासर वाला है,

भक्तो का रखवाला है ॥

छोड़ो दुनियादारी,

मोह माया को त्यागो,

भक्त शिरोमणि है ये,

भक्ति का वर मांगो,

‘बिन्नू’ भक्ति मिल जाए,

रस्ता रोशन हो जाए,

‘बिन्नू’ भक्ति मिल जाए,

रस्ता रोशन हो जाए,

ऐसा तो सालासर वाला है,

भक्तो का रखवाला है ॥

वो लाल लंगोटे वाला,

माता अंजनी का लाला,

भक्तों के कष्ट मिटाए,

विपदा को दूर भगाए,

ऐसा तो सालासर वाला है,

॥ दोहा ॥

भक्तो का रखवाला है ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।