वो जो भानु बाबा की दुलारी है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Radh Rani Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

वो जो भानु बाबा की दुलारी है..

बड़ी सुंदर और बड़ी प्यारी है

मैं क्यों अपनी परवाह करूं

मेरी श्यामा जू हितकारी है..

‌मेरी लाडो जिनपे रीझ जाए ,उनको ही ब्रज में बुलाती है ,

उन्हें आंचल में बिठला करके, प्यारी नित नित प्यार लुटाती है..

वोजो श्यामा जी की अटारी है , हमें प्राणों से भी प्यारी है..!!

मैं क्यों अपनी परवाह करूं,मेरी श्यामा जू हितकारी है...

‌करुणा मई श्यामा प्यारी है,अधमों को भी लाड लडाती है.. 2

मुझ जैसी कपटी पापी को ,प्यारी नित नए लाड लडाती है..

कोई भाव से राधा नाम कहे.. प्यारी ठाकुर से मिलवाती है..

वो जो भानु बाबा की दुलारी है..

संतो की वाणी लिरिक्स

बड़ी सुंदर और बड़ी प्यारी है

अब एक ही आस मेरे मन की,मेरा हर अंग राधा नाम कहे 2

दिन रैन हीं नाम भजूं प्यारी, और नित ही दर्शन होता रहे

जब दृष्टि पड़ी तेरी चौखट पे.. , सब सुध बुध तो पे वरी है..

वो जो भानु बाबा की दुलारी है..बड़ी सुंदर और बड़ी प्यारी है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।