तुम्हारी याद आती है, बताओ क्या करें मोहन

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Vishnu Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तुम्हारी याद आती है,

बताओ क्या करें मोहन,

तुम्हारी याद आती हैं,

बताओ क्या करें मोहन ॥

सुबह और शाम आती हैं,

रात भर वो रुलाती हैं,

चैन हमको नही आता,

चैन हमको नही आता,

बताओ क्या करें मोहन,

तुम्हारी याद आती हैं,

बताओ क्या करें मोहन ॥

चलूँ जब वो न चलने दे,

रूकूं जब वो न रुकने दे,

मिलूँ औरों से न मिलने दे,

मिलूँ औरों से न मिलने दे,

बताओ क्या करें मोहन,

तुम्हारी याद आती हैं,

बताओ क्या करें मोहन ॥

तुम्हारी ये और तुम इसके,

हमारी कौन चलने दे,

ये जब जाएगी तुम आओ,

ये जब जाएगी तुम आओ,

बताओ क्या करें मोहन,

तुम्हारी याद आती हैं,

बताओ क्या करें मोहन ॥

तुम्हारी याद आती है,

बताओ क्या करें मोहन,

तुम्हारी याद आती हैं,

॥ दोहा ॥

बताओ क्या करें मोहन ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।