तुझको जीवन मिला हैं अनमोल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Radhe Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

शुभ कर्मो का खाता खोल,

ओ बन्दे, राधे राधे बोल,

तुझको जीवन मिला हैं, अनमोल,

ओ बन्दे, राधे राधे बोल,

जोड़ ले चाहे, जितनी दौलत,

नहीं मिलेगी, कोई मोहलत,

जब खुलेगा, तेरे कर्मो का खाता,

तब तुझसे, पूछेगा विधाता,

क्या कहेगा, उससे बोल,

ओ बन्दे, राधे राधे बोल,

तुझको जीवन मिला हैं, अनमोल,

ओ बन्दे, राधे राधे बोल,

धन और दौलत, बहुत कमाई,

लेकिन कुछ भी, काम ना आई ,

धन को तूने, कमाने की खातिर,

उमर अपनी, यू ही गवाई ,

क्या करेगा, धन का बोल,

ओ बन्दे, राधे राधे बोल,

तुझको जीवन मिला हैं, अनमोल,

ओ बन्दे, राधे राधे बोल,

नहीं किया कोई, दान धरम,

नहीं किया कोई, अच्छा करम,

अब तू क्यों, रोता हैं प्राणी,

बीत गईं तेरी, सारी जवानी,

अब तो आया, बुढ़ापा बोल,

ओ बन्दे, राधे राधे बोल,

तुझको जीवन मिला हैं, अनमोल,

ओ बन्दे, राधे राधे बोल ।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।