दुःख में सुमिरन सब करे, सुख में करै न कोय।
जो सुख में सुमिरन करे, दुःख काहे को hoy॥
जटा जूट में गंगा सोहे, भाल तिलक शशि चंदा।
गले सर्प की माला चमके, मेटत भव के फंदा॥
डम डम डमरू बाजत भारी, नाचत नटराज धीर।
चरण शरण में आयो सेवक, हरो हमारी पीर॥
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी, जाकी अंग अंग बास समानी।
तुम घन बन हम मोरा, जैसे चितवत चंद चकोरा॥
कैलाश शिखर विराजे भोला, शांत स्वरूप अपार।
भक्त पुकारे दौड़े आवे, देवे मुक्ति द्वार॥
अविनाशी काशी के स्वामी, अंतर्यामी नाथ।
दया दृष्टि अब कीजो शंभू, राखो सर पर हाथ॥
नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार।
जो सरधा कर सेवदे, तिन भवजल तारणहार॥