तेरे पूजन को भगवान, बना मन मंदिर आलीशान

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Ram Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

उत्तर प्रदेश के व्रज क्षेत्र में यह भजन महिला भजन मंडली द्वारा ढोलक पे गये जाने वाला प्रसिद्ध भजन है।

तेरे पूजन को भगवान,

बना मन मंदिर आलीशान ।

किसने जानी तेरी माया,

किसने भेद तुम्हारा पाया ।

हारे ऋषि मुनि कर ध्यान,

बना मन मंदिर आलीशान ॥

तू ही जल में तू ही थल में,

तू ही मन में तू ही वन में ।

तेरा रूप अनूप महान,

बना मन मंदिर आलीशान ॥

तू हर गुल में तू बुलबुल में,

तू हर डाल के हर पातन में ।

तू हर दिन में मूर्तिमान,

बना मन मंदिर आलीशान ॥

तूने राजा रंक बनाए,

तूने भिक्षुक राज बैठाये ।

तेरी लीला अजब महान,

बना मन मंदिर आलीशान ॥

झूठे जग की झूठी माया,

मूरख इसमें क्यों भरमाया ।

कर जीवन का शुभ कल्याण,

बना मन मंदिर आलीशान ॥

तेरे पूजन को भगवान,

बना मन मंदिर आलीशान ।

---- Extra Lines ----

किस ने देखि तेरी सूरत,

कौन बनावे तेरी मूरत ।

तू है निराकार भगवान,

बना मन मंदिर आलीशान ॥

पर्वत घाटी नदी समंदर,

तू रमता इन सब के अन्दर ।

तेरे बस में सकल जहान,

बना मन मंदिर आलीशान ॥

तू हैं वन में, तो प्राणन में,

तू तरु तरु के पातन में ।

कोई ना दूजा तेरे सामान,

बना मन मंदिर आलीशान ॥

जल में थल में तू ही समाया,

सब जग तेरा जलवा छाया ।

तू है, घट घट के दरमियान,

बना मन मंदिर आलीशान ॥

सूरज तेरी महिमा गावे,

चंदा तुझ पर बलि बलि जावे ।

इश्वर कर सब का कल्याण,

॥ दोहा ॥

बना मन मंदिर आलीशान ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।