तेरे नाम की धुन लागी

मीरा बाई
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तेरे नाम की धुन लागी,

मन है तेरा मतवाला,

मैं तान हूँ मुरली की,

तू मोहन मुरली वाला ॥

तू ही मेरा स्वामी हैं,

तू ही है मेरा दाता,

भक्ति मेरा जीवन है,

भक्तो से तेरा नाता,

मैं तेरी शरण में हूँ,

तू हैं मेरा रखवाला,

मैं तान हूँ मुरली की,

तू मोहन मुरली वाला ॥

तुने मुझे भक्ति के,

सागर में डुबोया हैं,

टूटे हुए मोती को,

माला में पिरोया है,

मैं रूप हूँ मीरा का,

तू है मेरा गोपाला,

मैं तान हूँ मुरली की,

तू मोहन मुरली वाला ॥

तेरे नाम की धुन लागी,

मन है तेरा मतवाला,

मैं तान हूँ मुरली की,

॥ दोहा ॥

तू मोहन मुरली वाला ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।