तेरा नाम बड़ा है जग में तेरा नाम बड़ा: श्री गणेश भजन

पारंपरिक
महादेव भजन Bhajan Shri Ganesh Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

हे विघ्न विनाशक जय हो,

शुभ मंगल कारक जय हो,

देवों की देव की जय हो,

प्रभु कष्ट निवारक जय हो,

गाते हैं तेरी महिमा वेद पुराण पढ़ा है,

तेरा नाम बड़ा है जग में,

तेरा नाम बड़ा है ॥

शिव-गौरा के तुम प्रिय नंदन,

तीनो लोक करे तेरा वंदन,

मात-पिता के परम पुजारी,

देवन गाये सुयश तिहारी,

बाल काल में तात से तूने युद्ध लड़ा है,

तेरा नाम बड़ा है जग में,

तेरा नाम बड़ा है ॥

SantoKiVani Lyrics

तुम करुणाकर आदी-अनंता,

तुम ही सृष्टि सकल सामंता,

सागर शत नित चरण पखारे,

नाथ दसों दिक् दास तुम्हारे,

तेज से तेरे सूर्य चन्द्र और वसुंधरा है,

तेरा नाम बड़ा है जग में,

॥ दोहा ॥

तेरा नाम बड़ा है ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।