सुनो मैया मेरी सरकार, दास तेरा हो जाऊं

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन Bhajan Mata Rani Bhajan
॥ दोहा ॥

सुनो मैया मेरी सरकार ॥

॥ चौपाई ॥

श्लोक – या देवी सर्वभूतेषु,

शक्ति-रूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै,

नमस्तस्यै नमो नमः ॥

सुनो मैया मेरी सरकार,

आ गया अब मैं तेरे द्वार,

दास तेरा हो जाऊं,

झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,

मैं तेरा हो जाऊं,

कुछ ऐसा कर कमाल,

मैं तेरा हो जाऊं,

झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,

मैं तेरा हो जाऊं ॥

दुनिया के झूठे नाते,

मैं छोड़ के आया हूँ,

अपना ले शेरोवाली,

दुनिया का सताया हूँ,

मेरी सुन ले मैया पुकार,

मेरी सुन ले मैया पुकार,

मैं तेरा हो जाऊं,

झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,

मैं तेरा हो जाऊं ॥

आया जो दर पे तेरे,

बनकर कोई सवाली,

सुनली है तूने अरजी,

लौटाया नहीं खाली,

रहूँ तेरा शुक्रगुज़ार,

रहूँ तेरा शुक्रगुज़ार,

मैं तेरा हो जाऊं,

झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,

मैं तेरा हो जाऊं ॥

बिच्च पहाड़ा मैया,

जगजननी वास तेरा,

रूठे दुनिया गर सारी,

छूटे ना साथ तेरा,

भक्तों को ले संभाल,

भक्तों को ले संभाल,

मैं तेरा हो जाऊं,

झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,

मैं तेरा हो जाऊं ॥

सुनो मैया मेरी सरकार,

आ गया अब मैं तेरे द्वार,

दास तेरा हो जाऊं,

झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,

मैं तेरा हो जाऊं,

कुछ ऐसा कर कमाल,

मैं तेरा हो जाऊं,

झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,

मैं तेरा हो जाऊं ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।