श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Vishnu Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

श्याम नज़रें देख लो,

अब खोल के,

चरणों में रखा कलेजा,

खोल के,

श्याम नजरे देख लो,

अब खोल के ॥

दिल दिया छोटा सा,

तुमने साँवरे,

उससे ज्यादा सह चुका हूँ,

घाव रे,

हर कोई चल देता,

इसको तोड़ के,

चरणों में रखा कलेजा,

खोल के,

श्याम नजरे देख लो,

अब खोल के ॥

दर्द बहता अखियों के,

जरिये मेरा,

ये खजाना कीमती,

सबसे मेरा,

मोल इसका लग सके,

ना तोल के,

चरणों में रखा कलेजा,

खोल के,

श्याम नजरे देख लो,

अब खोल के ॥

पिघलो भगवन तुम,

दया दृष्टि करो,

अब ‘कमल’ के श्याम,

तुम दुखड़े हरो,

बैठो ना मुंह को प्रभुजी,

मोड़ के,

चरणों में रखा कलेजा,

खोल के,

श्याम नजरे देख लो,

अब खोल के ॥

श्याम नज़रें देख लो,

अब खोल के,

चरणों में रखा कलेजा,

खोल के,

श्याम नजरे देख लो,

॥ दोहा ॥

अब खोल के ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।