श्री राम का सेवक मां अंजनी का लाला

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Hanuman Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

झूम झूम नाचे देखो बजरंग बाला,

श्री राम का सेवक मां अंजनी का लाला,

जिस ने रावण को डराया,

सीता मां का पता लगाया,

जिसने लंका को चूर-चूर कर डाला,

झूम झूम नाचे देखो बजरंग बाला,

श्री राम का सेवक मां अंजनी का लाला ॥

लगी लक्ष्मण को शक्ति महान देखो,

भर के हुंकार उड़ गए हनुमान देखो,

द्रोणागिरी पर्वत को काबू करने वाला,

श्री राम का सेवक मां अंजनी का लाला ॥

कहते हनुमत वो वस्तु है किस काम की,

जिसमें दिखती छवि ना मेरे राम की,

सारे मणके फेंक दिए हैं तोड़ी माला,

श्री राम का सेवक मां अंजनी का लाला ॥

विभीषण बोले आज सरेआम देखूं,

क्या तेरे मन में बसे मैं श्री राम देखूं,

सीना फाड़ दिखाया ना गड़बड़ घोटाला,

श्री राम का सेवक मां अंजनी का लाला ॥

SantoKiVani Lyrics

ये बल बुद्धि के सागर तू नाम लिए जा,

खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा,

इनकी कृपा से खुलता किस्मत का ताला,

॥ दोहा ॥

श्री राम का सेवक मां अंजनी का लाला ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।