श्री राम आएंगे

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Shri Ram Bhajan
॥ दोहा ॥

श्री राम आएंगे श्री राम आएंगे ॥

॥ चौपाई ॥

पलकें बिछाएंगे,

दीपक जलाएंगे,

दिल से अभिनंदन होगा,

भाव से अभिनंदन होगा,

शहनाई गूंजेंगी और ढोल बजाएंगे,

जब अपने महलों में श्री राम आएंगे ॥

नगर नगर बस्ती को हम रोशन कर देंगे,

जय घोष की गर्जन से अंबर को भर देंगे,

ये भगवा धर्म का झंडा ऊंचा लहराएंगे,

श्री राम आएंगे श्री राम आएंगे ॥

इस नए महल की हो राघव को लाख बधाई,

अब राम की मधुर ध्वनि देंगी दुनिया में सुनाई,

हम राम नाम से ही पहचाने जाएंगे,

श्री राम आएंगे श्री राम आएंगे ॥

कंवल सब झूम रहे मगन सरयू की धारा,

पवन में मस्ती है नाचे गगन पे तारा,

अब राम राज होगा सब मंगल गाएंगे,

॥ दोहा ॥

श्री राम आएंगे श्री राम आएंगे ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।